{"_id":"65fb3a13758361438d0bdea4","slug":"temperature-dropped-due-to-drizzle-of-strong-wind-then-cold-returned-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114753-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज हवा के बूंदाबांदी से तापमान गिरा, फिर लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज हवा के बूंदाबांदी से तापमान गिरा, फिर लौटी ठंड
Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुधवार सुबह करीब 8 बजे हल्का बादल छाने के बाद करीब 10 बजे तेज हवा से अचानक मौसम बदल गया। दिन भर बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में हल्की बारिश हुई।बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस संबंध में मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबादी और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। बृहस्पतिवार से बादल छट जाएंगे, लेकिन हवा चलेगी। उन्होंने बताया कि बादल छटने के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।
जिले में सुबह धूल भरी हवा चलने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहने के कारण लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होने लगी। जो लोग ऑफिस और अन्य कामों से निकल गए वह घर वापस आकर गर्म कपड़े पहनने के बाद वापस अपने काम पर गए।
विज्ञापन
वहीं जिले में एक हफ्ते से दिन से धूप निकलने के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे थे। उन्हें लग रहा था कि सर्दियां खत्म हो गई हैं। घरेलू महिलाएं गर्म कपड़ों को वापस बक्से और आलमारियों में रखने लगे थे। लेकिन मौसम में अचानक बदलाव से लोग चिंतित हैं। वहीं मौसम विज्ञानी ने बताया है कि कल से फिर से तापमान बढ़ने लगेगा।