{"_id":"6696df8a6e611d0eb70b9fb4","slug":"temperature-dropped-by-one-degree-still-humidity-remains-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-120932-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक डिग्री घटा तापमान... फिर भी उमस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक डिग्री घटा तापमान... फिर भी उमस बरकरार
Wed, 17 Jul 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही तेज रही धूप, मौसम रहा गर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में एक बार फिर गर्मी का प्रचंड रूप शुरू हो गया है। इससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह से हो रही तेज धूप से लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से निकल रहे है। अधिकतम तापमान एक डिग्री घटने के बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।
मंगलवार सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ गई है। सुबह 10 बजे तक गर्मी से लोग पसीने से तरबतर होने लगे हैं। गर्मी बढ़ने से लोग छाता लेकर ही घर से निकले। दोपहर तक गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया। दाेपहर में एक दो-लोग सड़क पर दिखे। लोग गमछा से भी अपने चेहरे को ढंक कर धूप से बचने का प्रयास करते रहे।
जिले के कुछ स्थान पर हल्की बूंदबांदी भी हुई, लेकिन उससे गर्मी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है। कूलर पंखा के सामने बैठे लोगों को भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रहा था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी तेज धूप हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री दर्ज की गई।