{"_id":"682b6a173e3ec560080fa4b3","slug":"telanganas-paddy-seed-will-be-the-first-choice-of-farmers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137755-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेलंगाना का धान बीज किसान की होगी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेलंगाना का धान बीज किसान की होगी पहली पसंद
विज्ञापन
-डुमरियागंज कृषि रक्षा इकाई पर कराया गया विभिन्न प्रजातियों का 110 क्विंटल धान बीज उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में खरीफ सीजन 2025-2026 में विभिन्न प्रजातियों का धान बीज कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध करवा दिया गया है। पहली बार गोदाम पर आया तेलंगाना सोना धान बीज किसानों की पहली पसंद बना है। इससे 130 दिन में ही धान की फसल तैयार हो जाएगी।
कृषि रक्षा इकाई बीज भंडार कार्यालय डुमरियागंज पर अभी तक बीपीटी 5204, एमटी यू 7029 (मोटा धान), सीयाट-5 (मोटा धान), तेलंगगाना सोना धान बीज आदि विभिन्न प्रजातियों का 120 क्विंटल धान बीज उपलब्ध हो गया है। इसमें किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र पहली बार आया तेलंगाना सोना धान बीज बना है। जो 130 दिन में धान की फसल खेतों में तैयार हो जाएगी। इसकी पैदावार भी अन्य धान की अपेक्षा अधिक होने की प्रबल संभावना रहेगी। अभी तक डुमरियागंज कृषि विभाग के गोदाम पर कालानमक धान का बीज एक छटाक भी उपलब्ध नहीं हो पाया है, जबकि दो क्विंटल कालानमक धान बीज की मांग पिछले सप्ताह ही भेज दी गई थी।
-- -- -- -- -- --
अभी तक कृषि रक्षा इकाई डुमरियागंज गोदाम पर 180 क्विंटल के सापेक्ष धान की विभिन्न प्रजातियों के 120 क्विंटल बीज उपलब्ध हो गया है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे सभी किसान धान बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी (अनुदान ) का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कालानमक धान बीज की डिमांड जिला कृषि कार्यालय पर भेजी गई है। आते ही उसका बिक्री-वितरण किसानों में शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-आकाश कुमार, कृषि अधिकारी, डुमरियागंज