{"_id":"612bc6488ebc3e7a1d779f02","slug":"telaaree-nadee-mein-ek-vyakti-laapata-siddharthnagar-news-gkp4072505174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलारी नदी में एक व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलारी नदी में एक व्यक्ति लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलारी नदी में एक व्यक्ति लापता
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। सीमा से सटे नेपाल के महुआरी गांव के पास तेलारी नदी में आए बाढ़ के पानी में शनिवार देर शाम को एक व्यक्ति लापता हो गया। नेपाल पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी हुई है।
नेपाल के लुंबिनी थानाक्षेत्र के महुआरी गांव के पास से तेलारी नदी बहती है। ककरहवा-लुंबिनी मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। लोग किसी तरह उसी पानी में घुसकर आ-जा रहे हैं। शनिवार देर शाम ककरहवा से पड़रिया जाने के लिए एक व्यक्ति सड़क को पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों ने उसे सड़क पर ज्यादा पानी होने के कारण जाने से मना भी किया, लेकिन वह पानी मे घुसकर सड़क पार करने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसलने के कारण वह लापता हो गया। अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना पाकर नेपाल एपीएफ की दाह टोली पहुंचकर उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लुंबिनी थानाध्यक्ष रविंद्र महंत ने बताया कि एक व्यक्ति के नदी में लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला।