{"_id":"629e3f54c5b0ef4f367786c8","slug":"tehsil-s-chc-will-be-equipped-with-facilities-siddharthnagar-news-gkp4394480124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं से लैश होंगे तहसील के सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं से लैश होंगे तहसील के सीएचसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधाओं से लैस होंगे तहसील के सीएचसी
ओपीडी में ऑनलाइन कटेगी पर्ची, पोर्टल पर दर्ज होगी मरीजों की सूचना
स्वास्थ्य विभाग एचएमआईएस सोल्यूशन एप पर रखेगा मरीजों का ब्योरा
सिद्धार्थनगर। अब तहसील मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधाओं से लैस होंगे। यहां पर महिलाओं के बेहतर इलाज के साथ ही ओपीडी में ऑनलाइन पर्ची कटेगी। सारा रिकार्ड ऑनलाइन होगा, जिससे बाद में भी मरीजों को सुविधा मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने कवायद शुरू कर दी है।
मरीजों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तहसील मुख्यालयों के स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक करेगा। इन केंद्रों पर सुविधाओं के बढ़ जाने से ओपीडी में मरीजों की पर्ची ऑनलाइन कटेगी और इसकी सूचना पोर्टल पर दर्ज होगी। विभाग हेल्थ मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम सोल्यूशन (एचएमआईएस) एप पर मरीज की पूरी डिटेल रखेगा। यह ऑनलाइन सुविधा मरीजों को रेफर करने के बाद उपचार करने में सहायक बनेगी। डीसीपीएम मानबहादुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग तहसील स्तरीय चिकित्सा इकाइयों पर आने वाले समस्त मरीजों की रजिस्ट्रेशन पर्ची, उपचार व दवाओं का पूरा ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित रखेगा। इसके लिए जिले के पांचों तहसील मुख्यालयों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल के अधीक्षक, फार्मासिस्ट, लैब टैक्निशियन एलटी, बीपीएम व बीसीपीएम को प्रशिक्षित किया गया है।
---
एप पर रहेगा बीमारी का पूरा रिकार्ड
स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज का पंजीकरण करते ही आईडी जनरेट हो जाएगा। इसके बाद चिकित्सक मरीज की पूरी डिटेल पोर्टल पर अपडेट कर देंगे। ऐसा होने से पोर्टल पर मरीज का आईडी नंबर डालते ही मरीज की समस्या की पूरी जानकारी चिकित्सक को मिल जाएगी। इसका सबसे अधिक फायदा मरीज के दूसरी जगह उपचार कराने पर मिलेगा। यह ऑनलाइन सुविधा भारत के सभी सरकारी केंद्रों से जुड़ा होगा।
विज्ञापन
- प्रमोद कुमार संत परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य
---
ऑनलाइन सुविधा से जुड़ेंगे ये केंद्र
सीएचसी शोहरतगढ़
सीएचसी इटवा
सीएचसी बसंतपुर
सीएचसी बेंवा
जिला अस्पताल