फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tehsil diwas1

पांच तहसीलों में 170 मामले, 19 का मौके पर निस्तारण

Tue, 19 Dec 2017 11:32 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 19 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
tehsil diwas1
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तहसीलों में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते फरियादियों की संख्या में कमी दिखी। पांच तहसील में कुल 170 मामले प्रस्तुत किए गए। इसमें 19 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सर्वाधिक 40 मामले इटवा तहसील में आए। 
सदर तहसील परिसर में एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। कुल 31 मामले आए। राजस्व से संबंधित तीन मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। सुनवाई में राजस्व से संबंधित 16, पुलिस के आठ, विकास विभाग के तीन, शिक्षा के दो और अन्य विभागों से संबधित तीन मामले शामिल रहे। इस दौरान एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार, सीओ डीके सिंह, एसओ सदर डीके श्रीवास्तव, उसका बाजार एसके सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीशचंद्र आदि मौजूद रहे। बांसी तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में कुल 31 मामले पेश हुए। छह मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह ने सुनवाई की अध्यक्षता की। इस दौरान सीओ उमाशंकर सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता, नायब तहसीलदार केएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ तहसील परिसर में हुए तहसील दिवस सुनवाई में कुल 31 मामले प्रस्तुत हुए। राजस्व के चार मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व से संबंधित 12, पुलिस के पांच, विकास के 10 और अन्य विभागों केे चार मामले शामिल रहे। एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान सीओ शिव सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, बीडीओ महावीर सिंह, बीईओ विजय गुप्ता, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, गन्ना पर्यवेक्षक रवि सिंह आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज तहसील परिसर में तहसील दिवस की सुनवाई की गई।  कुल 37 मामले प्रस्तुत किए गए। राजस्व से संबंधित छह मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व से संबंधित 13, पुलिस के नौ और अन्य विभागों के 15 मामले शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने की। इस दौरान सीओ डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, बीडीओ सुशील अग्रहरि, बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, सीडीपीओ रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इटवा तहसील दिवस में कुल 40 मामले आए। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। राजस्व के 20, पुलिस के सात, विकास और आपूर्ति विभाग के 7-7 व अन्य के एक मामले शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम इटवा जुबेर बेग ने की। इस दौरान सीओ इटवा महेंद्र सिंह देव, तहसीलदार राजेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनिल पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विद्यालयों की स्थिति सुधारने की मांग 
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील परिसर में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान पूर्वांचल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष नगर से सटे प्राथमिक विद्यालयों की समस्याओं को रखा। कहा कि प्राथमिक विद्यालय भीमापार व पिपरा नायक की दीवार टूटी है। पूरा मैदान क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राथमिक विद्यालय बसौना इंडिया मार्का हैंडपंप कई माह से खराब है। इस दौरान प्रधानाध्यापक रमाकांत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र दयाल, अनारकली, शारदा, सुशीला, रीनू, कैलाशी, प्रभावती, उर्मिला, गुजराती, मीरा, कुसुम, गीता, कमली आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed