{"_id":"687d295bc0a02cf4b60578cd","slug":"teens-body-found-hanging-from-a-noose-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141457-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जाल्हेखोर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जाल्हेखोर गांव के दक्षिण स्थित झाड़ में एक पेड़ से रस्सी के फंदे से एक किशोर का शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार सायं लगभग चार बजे की है।
क्षेत्र के ग्राम जाल्हेखोर निवासी शिवा शर्मा (17) पुत्र हरीराम शर्मा की गांव के दक्षिण बंधे के समीप झाड़ में स्थित एक पेड़ की डाल से बंधी रस्सी के फंदे से लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि शिवा सुबह गांव के बच्चों के साथ मैच खेलने गया था। दोपहर को घर आकर फिर कहीं चला गया। काफी देर बीतने पर उसके परिजन उसे ढूंढने लगे। सायं लगभग 4:00 बजे उसकी लाश उक्त स्थान पर फंदे से लटकी मिली। जो लगभग 10 से 12 फीट की ऊंचाई पर बांधी गई थी।
उसके दोनों पैर जमीन से लगे थे, जिसे देखकर लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों ने तनाव में आकर आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल जो भी हो जांच में मिले तथ्यों व साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ होगा।
विज्ञापन
शिवा पांच भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मृतक एक माह से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, जिससे उसने ऐसा कदम उठा लिया होगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।