फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager's body found three km away from the incident site, another missing

Siddharthnagar News: घटना स्थल से तीन किमी दूर मिली किशोर की लाश, दूसरा लापता

Sun, 17 Mar 2024 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found three km away from the incident site, another missing
मृतक रामधनी।
गोल्हौरा। क्षेत्र के गौरा गांव के पास राप्ती नदी में दो दिन पहले डूबे एक किशोरी की लाश घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर तिघरा घाट गांव के पास उतराया हुआ मिला। जबकि दूसरे का पता नहीं चल रहा है। एनडीआएफ की टीम ढूंढ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गोल्होरा थाना क्षेत्र के पटहरी निवासी कुछ बच्चे नदी में नहाने के लिए 15 मार्च को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी के गौर राघाट पर आए हुए थे। लोगों के मुताबिक दो बाइक पर कुल पांच बच्चे थे। इसमें नहाते समय शंकित गुप्ता (15) पुत्र श्याम सुंदर और रामधन मौर्य (15) पुत्र शिवकुमार मौर्य गहरे में पानी में चले जाने के कारण डूब गए थे। जान बचाकर बाहर निकलने वाले साथ गौरा गांव में जाकर डूबने की जानकारी दी। उसी दिन शाम से पुलिस गोताखोरों क मदद से तलाश कर रही थी। लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार को एनडीआरएफ की टीम पूरे दिन ढूंढती रहीं, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच रविवार को घटना स्थल से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट गांव के पास उतराया हुआ ग्रामीणों ने शव देखा। सूचना मिलते ही एसओ गोल्हौरा अरविंद कुमार गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रामधनी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शंकित अभी लापता है। एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed