फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   teenager died due to current

रास्ते दिखाने गया था किशोर, डीसीएम में करंट उतरने से मौत

Mon, 15 Jun 2020 07:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
teenager died due to current
डीसीएम में करंट उतरने से किशोर की मौत
विज्ञापन

खेसरहा थानाक्षेत्र के दुलही गांव टोला डड़िया की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। बरात का सामान लेकर आ रही पिकअप को रास्ता बताने गए 16 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से रविवार देर रात मौत हो गई। घटना खेसरहा थानाक्षेत्र के दुलही गांव के टोला डड़िया खुर्द की है।

दुलही गांव के टोला डड़िया खुर्द निवासी गामा लोधी के लड़की की शादी थी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ही मैंनहवा गांव से रविवार देर शाम बारात डड़िया खुर्द गांव पहुंची। वर पक्ष की ओर से सामान आदि लाने के लिए एक डीसीएम लाया गया था। डीसीएम डड़िया खुर्द गांव में ही एक चकरोड से आ रही थी। गांव निवासी उपेंद्र (16) पुत्र सुरजन डीसीएम चालक को रास्ता बताने गया था। वह डीसीएम में चालक के साथ बैठ गया। डीसीएम जैसे ही गांव की मुख्य सड़क पर चढ़ने लगी उसका पिछला हिस्सा विद्युत पोल से लटक रहे 11 हजार वोल्टेज तार से छू गया। तार के संपर्क में आने पर वाहन में करंट दौड़ गया। चालक तुरंत ही वाहन छोड़कर कूद गया जबकि उपेंद्र डीसीएम में ही फंस गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। गांव वाले उसे अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी सांसें थम गईं। उपेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, सीओ राजेश तिवारी और थानाध्यक्ष खेसरहा प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed