फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teen Friendship Club will make teenagers healthy

किशोरों को सेहतमंद बनाएगा कशिंर मित्रता क्लब

Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Teen Friendship Club will make teenagers healthy
किशोरों को सेहतमंद बनाएगा किशोर मित्रता क्लब
विज्ञापन

किशोरावस्था की समस्याओं से निजात दिलाने की नई पहल
प्रथम चरण में छह ब्लॉकों के 130 केंद्रों पर क्लब गठित होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किशोरों को किशोरावस्था की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अब स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर किशोर मित्रता क्लब बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले के छह ब्लॉकों के 130 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को चिह्नित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी की निगरानी में इन्हें संचालित किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में किशोर एवं किशोरियों को बेहतर परामर्श एवं सेवा देने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहल की जा रही है। विभिन्न समस्याओं से ग्रसित किशोर और किशोरियों की पहुंच जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आसानी से नहीं हो पाती है, जिससे वह जरूरी सेवा एवं सलाह से वंचित रह जाते हैं। कभी-कभी उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अब इसी से निपटने के लिए जिले के नौगढ़, जोगिया, डुमरियागंज, बांसी, उसका बाजार और खुनियांव ब्लॉक के 130 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किशोर मित्रता क्लब बनाने की कवायद शुरू की गई है। प्रत्येक क्लब में 25 सदस्य होंगे, जिनमें 20 पीयर एजुकेटर (साथिया) एवं पांच आशा बहुएं शामिल होंगी। आशा के सहयोग से प्रत्येक साथिया को अपने गांव के 10 से 19 साल तक के किशोर एवं किशोरियों का समूह बनाने का लक्ष्य दिया गया है। साथिया की ओर से बनाए गए प्रत्येक समूह में 15 से 20 स्कूल जाने वाले एवं स्कूल न जाने वाले किशोर शामिल हैं। इस बाबत डॉ. आईबी विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जिले के 130 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोर मित्रता क्लब बनाए जाएंगे। इसका संचालन संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारी की निगरानी में एएनएम और ब्लॉक स्वास्थ्य काउंसलर के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन

मिलेंगी सुविधाएं
किशोर मित्रता क्लब बन जाने से किशोरों को बेहतर और स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। किशोर मित्रता क्लब का मुख्य उद्देश्य साथिया को प्रोत्साहन, क्षमतावर्धन, समीक्षा, किशोर-किशोरियों को उनके बेहतर पोषण, यौन, प्रजनन की सटीक जानकारी, नशा मुक्ति, गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी एवं मानसिक स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करने के साथ गुणवत्तापरक सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही इसके सहयोग से ग्रामीण किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के लिए मुफ्त में सैनेटरी पैड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed