फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers strike ends, memorandum submitted

Siddharthnagar News: शिक्षिकाओं का धरना समाप्त, सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Jul 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Teachers strike ends, memorandum submitted
एसडीएम डॉ ललित कुमार मिश्रा को मांगपत्र सौंपते शिक्षिकाएं।
सिद्धार्थनगर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण से वंचित जिले में तैनात शिक्षिकाओं के समूह का शनिवार से जिलाधिकारी कार्यालय पर जारी धरना मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डाॅ. ललित कुमार मिश्रा को सौंपने के साथ मंगलवार को समाप्त हो गया। धरने की अगुवाई कर रहीं वाराणसी जनपद निवासी सुषमा सिंह ने बताया कि उनके जैसे अन्य शिक्षिकाओं के स्थानांतरण में शासन ने भेदभाव किया है।
विज्ञापन

जिले से स्थानांतरण होने के उपरांत लगभग 90 शिक्षक अपने स्थानांतरित जिलों में नहीं गए हैं। इन लोगों के स्थान पर प्रतीक्षारत अन्य लोगों का स्थानांतरण किया जाए। वर्तमान में यह जिला आकांक्षी श्रेणी से बाहर है इसलिए पहले से रुके स्थानांतरण को विशेष रूप से अधिकाधिक लोगों को इसका फायदा दिया जाए। आरोप लगाया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में अपनाए गए भारांक क्रमश: सेवा वर्ष, असाध्य रोग, एकल अभिभावक, पति-पत्नी सेवारत, पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, शिक्षिका, दिव्यांग में दिए गए कुछ मानकों में फेरबदल है जो संदेहास्पद है। मेडिकल बोर्ड का गठन जो भौतिक परीक्षण न करते हुए भारांक देकर अनुचित लाभ प्रदान किया जाना इस स्थानांतरण प्रक्रिया की शुचिता को धूमिल करता है। इस दौरान जनपद हापुड़ निवासी ज्योति, कानपुर की अर्चना दीक्षित, मथुरा की स्नेहलता, रायबरेली की ममता सिंह, जौनपुर की सुषमा, बागपत की सरिता, ग्रेटर नोएडा की रश्मि जायसवाल, इटावा की स्वाती, हापुड़ की संचिता मजूमदार, सुल्तानपुर की वंदना त्रिपाठी, कानपुर की आरती अग्रवाल, आरती चौधरी ने अनशन में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed