फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers of Rajkiya College Approach Parents for Admission

Siddharthnagar News: राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों ने प्रवेश के लिए अभिभावकों से किया संपर्क

Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teachers of Rajkiya College Approach Parents for Admission
इटवा। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए इंटर कॉलेज, गांवों में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क करके महाविद्यालय में प्रवेश की अपील की गई। मंगलवार को महाविद्यालय में आयोजित बैठक में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को महाविद्यालय में पठन-पाठन में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी प्रवेश सत्र में अधिकाधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अमरनाथ ने सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक व कर्मचारी विद्यार्थियों और अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बैठक में विशेष रूप से महाविद्यालय की प्रमुख सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ई-लर्निंग पार्क, संपूर्ण परिसर में उच्च गति की निशुल्क वाई-फाई सुविधा, अत्याधुनिक और समृद्ध पुस्तकालय, खेल-कूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ अनुकूल शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल शिक्षण संसाधनों, अध्ययन, शोध, खेल एवं व्यक्तित्व विकास के पर्याप्त अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. अमरनाथ के नेतृत्व में समस्त स्टाफ नजदीक के इंटर रुद्र पाल इंटर कॉलेज में प्रवेश के लिए संपर्क किया। इस दौरान अजय कुमार, डॉ. शफीकुर्रहमान, डाॅ. मालिक राम वर्मा, महेश कुमार गुप्त, अमित पांडेय, अनिल यादव व अमन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed