{"_id":"6171a5155aab1e44c73e7ce0","slug":"teachers-made-strategy-for-padyatra-siddharthnagar-news-gkp4137195138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा के लिए शिक्षकों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा के लिए शिक्षकों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदयात्रा के लिए शिक्षकों ने बनाई रणनीति
शोहरतगढ़। पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में अटेवा की ओर से आयोजित पदयात्रा को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को बीआरसी पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने बैठक की।
जिला संगठन मंत्री दधीचि कुमार ने कहा कि अटेवा की ओर से आयोजित पदयात्रा का समर्थन प्रदेश के लगभग 25 संगठनों ने किया है। पुरानी पेंशन की बहाली एवं निजीकरण को रोकने के लिए अब जोरदार तरीका से लड़ने के लिए अटेवा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शोहरतगढ़ ब्लॉक के संरक्षक एवं एआरपी संघ के जिला कोषाध्यक्ष मुस्तन शेरुल्लाह खान ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई के लिए अब सभी संगठनों को एकजुट होकर अटेवा के साथ खड़ा हो हक की लड़ाई लड़नी होगी।
अटेवा की जिला संयोजक कल्पना ने 22 अक्तूबर को होने वाली पदयात्रा में प्रतिभाग करने का आह्वान सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से किया। प्रस्तावित पदयात्रा जनपद मुख्यालय के भीमापार रेलवे क्रॉसिंग से लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस तक तीन बजे से निकली जाएगी। इस दौरान शोहरतगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष अनिरुद्ध मौर्य, महामंत्री सुजीत यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार आर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामाश्रय लाल आदि मौजूद रहे।