फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers made a strategy to make the strike successful by meeting

Siddharthnagar News: शिक्षकों ने बैठक कर धरना सफल बनाने की बनाई रणनीति

Fri, 28 Jul 2023 10:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 28 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers made a strategy to make the strike successful by meeting
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र के सभागार में बृहस्पतिवार की देर शाम उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई की बैठक की गई। जिसमें शिक्षकों के हित से जुड़ी 18 सूत्रीय मांगों को मनवाने को लेकर नौ से 15 अगस्त के मध्य क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन व चार सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शिक्षकों से जुड़ी जायज् मांगो के लेकर गांधीवादी विधि से ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक धरता होना है, जिसके क्रम में नौ से 15 अगस्त के मध्य विधायकों को ज्ञापन व चार सितंबर को जिले पर धरने का आयोजन किया गया है। 18 सूत्रीय मांग मुख्य रूप से पुरानी पेशन बहाली, उपार्जित ,प्रतिकर अवकाश, द्वितीय शनिवार को अवकाश , कैश लेस चिकित्सा सुविधा, पदोन्नति, प्रोनत वेतमान, 10 लाख का सामूहिक बीमा के अनुमन्य, 2014 के उपरान्त नियुक्त शिक्षकों को भी बीमा देने, पारसपरिक स्थानांतरण, विभागीय सूचनाओं के आनलाईन फीडिंग से शिक्षकों को मुक्त करने, विभागीय बैठक विद्यालय् समय में ही कराने, बोर्ड परीक्षाओं में परिषदीय शिक्षकों को न लगाने सहित मांग शामिल है। संगठन मंत्री अखिलेश चौधरी ने सभी शिक्षकों से उक्त धरने में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान सिरीश चंद्र, लवकुश विश्वकर्मा, शिवम पाठक, अवधेश चौधरी, अंकिता यादव, जगदीश कुमार, अमरनाथ, प्राप्ति अग्रहरी, अजीत सिंह, कुलदीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed