फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers lined clashed head cracked

कतार में खड़े शिक्षक भिड़े, एक का सिर फटा

Sat, 17 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers lined clashed head cracked
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बैंक में लाइन लगाने के दौरान दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक शिक्षक के पुत्र ने हेलमेट से मार कर दूसरे का सिर फोड़ दिया। कोबरा टीम के सिपाहियों ने मौके से दोनों शिक्षकों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। इस दौरान एक शिक्षक ने तीन लाख रुपये का चेक गायब होने का भी आरोप लगाया है। घटना शनिवार सायं करीब साढ़े तीन बजे व सदर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा की है।
विज्ञापन

दोनों शिक्षकों के समर्थक थाने पर पहुंचकर देर शाम तक समझौते की कोशिश में लगे रहे। जूनियर हाईस्कूल बेलटीकर में तैनात शिक्षक व थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र तिवारी ने पूछताछ में बताया कि एक घंटे से बैंक की लाइन में खड़े थे। इतने में प्राथमिक विद्यालय महदेवा में तैनात व पूरब पड़ाव मोहल्ला निवासी शिक्षक रामचंद्र शुक्ल आ गए।
विज्ञापन

जबरन बैंक में घुसने का प्रयास करने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया। किसने हेलमेट से मारा, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं शिक्षक रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि मांगलिक कार्य के लिए विभाग से पीएफ से लोन लिया था। विभाग ने तीन लाख रुपये का चेक काट कर दिया था। ट्रेजरी में जमा करने से पूर्व चेक पर किए गए हस्ताक्षर को प्रमाणित कराने के लिए शाखा प्रबंधक के पास जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताने के बावजूद दूसरे शिक्षक ने विवाद कर लिया। मारपीट के दौरान चेक भी गायब हो गया है। इस संबंध में एसओ सदर शादाब खान ने कहा कि मारपीट कर रहे दोनों शिक्षकों को कोबरा टीम ने पकड़ा है। अगर दोनों पक्ष सुलह करते हैं तो ठीक है, नहीं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed