फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers in schools are hesitant to go long distance

लंबी दूरी के स्कूलों में जाने से हिचक रहे शिक्षक

Fri, 01 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers in schools are hesitant to go long distance
सरकारी स्कूल - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। इसे भत्ते की चाह कह लें या फिर सुविधाओं का आकर्षण। शिक्षा का अंधियारा मिटाने का संकल्प लेकर अध्यापन के पेशे में उतरे शिक्षक दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने से परहेज कर रहे हैं। सबको नगरीय क्षेत्र ही भा रहा है। यह आकर्षण इस कदर है कि इसे पाने के लिए वह हर संभव प्रयास करने में पीछे नहीं है। पहुंचदार शिक्षकों की जी-तोड़ कोशिशों का ही असर है कि नगरीय क्षेत्र के स्कूलों में छात्र संख्या के अनुपात से अतिरिक्त शिक्षक जमे हुए हैं। वहीं दूर-दराज के स्कूल एक अदद शिक्षक के लिए तरस रहे हैं। 
विज्ञापन

जिले की सीमा से गुजरे दो-दो नेशनल हाईवे व अन्य प्रमुख राजमार्गों पर स्थित स्कूलों की मुख्य मार्ग से इतर स्थित स्कूलों से तुलना करें तो अंतर जमीन-आसमान का है। आरटीई के नियमों के तहत प्राथमिक में 35 और पूर्व माध्यमिक में 30 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन

सुविधाजनक क्षेत्रों में यह मानक दरकिनार कर दिए गए हैं। 70-80 बच्चों वाले स्कूलों में 5-6 शिक्षकों की तैनाती की गई है। नौगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 6 प्राथमिक और 3 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का ही उदाहरण लें तो यहां के प्रत्येक स्कूल में 5 से 6 शिक्षक तैनात हैं, जबकि बच्चों की उपस्थिति कहीं भी सैकड़ा पार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर से सटे थरौली, जगदीशपुर, पुरानी नौगढ़, धेनसा, दतरंगवा, पोखरभिटवा, हुसैनगंज, मुड़िला, परसा महापात्र के स्कूलों का भी ऐसा ही हाल है। बांसी नगर पालिका क्षेत्र के स्कूल भी शिक्षकों की तैनाती में इस असमानता के शिकार हैं। विभाग इसे कागजों में दशाई जाने वाली बच्चों के नामांकन को आधार बता रहा है, मगर नामांकन के बावजूद बंद चल रहे स्कूलों का उदाहरण देने पर जिम्मेदार चुप्पी साध ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed