{"_id":"610c1b538ebc3ec24530889b","slug":"teacher-beating-beo-will-investigate-the-matter-siddharthnagar-news-gkp4045394158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई, मामले की जांच करेंगे बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की पिटाई, मामले की जांच करेंगे बीईओ
विज्ञापन

इटवा। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के धोबहा गांव के टोला अगदीडीह प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खलबली मच गई। पता चला कि शिक्षक की पिटाई करने वाली महिला उसी विद्यालय पर शिक्षामित्र है। उसने क्यों पिटाई की, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मामला बेसिक शिक्षाराज्य मंत्री के गृह ब्लॉक खुनियांव से जुड़ा है। मंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया है। उसके बाद बीएसए ने बीईओ को मामले की जांच का आदेश दिया है।
खुनियांव ब्लॉक के धोबहा गांव के टोला अगदीडीह गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक की बातचीत विद्यालय में कार्यरत एक महिला शिक्षामित्र को नागवार लगा। उसके चलते महिला शिक्षामित्र पूनम ने प्रधानाध्यापक मनोज कुमार की पिटाई कर दी। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। वहीं, प्रधानाध्यापक का कहना है कि सहायक अध्यापक तेजपाल की साजिश से मारपीट की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
मामला एक सप्ताह पूर्व का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट की जानकारी गांववालों ने प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को दी। इसके बाद मंत्री ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। इस संबंध में बीईओ कुंवर विक्रम पांडेय ने बताया कि बीएसए से मिले जांच के निर्देश पर शिक्षामित्र और दोनों शिक्षकों की क्रियाकलाप की जांच की जा रही है। शुक्रवार को बीएसए को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज पांडेय का कहना है कि मामले में जानकारी होते ही पुलिस मौके पर गई थी। मगर किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।