{"_id":"5890c3594f1c1bd97ee80802","slug":"tea-when-the-stove-exploded-scorched-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बनाते समय स्टोव फटने से पति-पत्नी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बनाते समय स्टोव फटने से पति-पत्नी झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली की लाइन टूटने से झुलसी बालिका
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोटन कस्बे में मंगलवार को चाय बनाते समय स्टोव फटने से पति झुलस गया। उसे बचाने की कोशिश में पत्नी भी चपेट में आ गई। आस-पास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। लोटन चौराहे पर प्रदीप कुमार (26) की जनरल मर्चेंट की दुकान है। मंगलवार को गैस सिलेंडर खत्म हो गया। दोपहर में वह स्टोव पर चाय बनाने लगा। पत्नी अनीता (23) छत पर थी। इसी दौरान प्रेशर अधिक होने से स्टोव फट गया। इससे आग लग गई। चपेट में आने से प्रदीप बुरी तरह झुलस गया।
तेज धमाके की आवाज सुनकर पत्नी अनीता नीचे आई और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। पति को बचाने केे प्रयास में वह भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर जुटे आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पति-पत्नी को झुलसे हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में पति 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। वहीं पत्नी का भी हाथ जख्मी हुआ है। अस्पताल में उपचार के दौरान पति की हालत गंभीर बनी हुई थी।