{"_id":"5eee34b38ebc3e42b9253693","slug":"taskar-arrest-siddharthnagar-news-gkp35536449","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा इनामी पशु तस्कर, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा इनामी पशु तस्कर, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आया बीस हजार का इनामी आरोपी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा इनामी पशु तस्कर, चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की
उसका थाना क्षेत्र के चौबाहे पुल के पास शुक्रवार रात हुई पुलिस से मुठभेड़
पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। उसका पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ में एक 20 हजार रुपये इनामी बदमाश को दबोच लिया। हमले में घायल बदमाशों को उसका सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शनिवार की सुबह पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि शुक्रवार रात एसओ उसका और एसओजी की टीम क्षेत्र के चौबाहे पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार सामने से गुजरा। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। बाद में पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद जख्मी होकर वह गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया और उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश की पहचान मुहर्रम निवासी डोमनपट्टी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के रूप में की गई। यह शातिर पशु तस्कर है। पशु तस्करी के अपराध में अयोध्या, देवरिया, कुशीनगर में पंजीकृत मुकदमे में जेल जा चुका है। इसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ उसका डीसी चौधरी, एसओजी प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, एसआई रणंजय सिंह, आरक्षी दीनानाथ यादव, दिलीप द्विवेदी सर्विलांस टीम, आनंद प्रकाश यादव, अवनीश कुमार सिंह, विरेंद्र त्रिपाठी, पवन तिवारी, अखिलेश यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, गणेश सिंह, शैलेश कुमार शर्मा शामिल रहे।