{"_id":"6187f8b68f141a36b96d8afe","slug":"talents-of-the-district-will-flourish-through-mp-khel-mahakumbh-siddharthnagar-news-gkp4155343106","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से निखरेंगी जिले की प्रतिभाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से निखरेंगी जिले की प्रतिभाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से निखरेंगी जिले की प्रतिभाएं’
सिद्धार्थनगर। जिले की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सांसद खेल महाकुंभ आयोजन किया जाएगा। कपिलवस्तु महोत्सव के साथ ही 20 से 24 नवंबर तक सांसद खेल महाकुंभ आयोजन जिला स्टेडियम एवं बीएसए ग्राउंड में किया जाएगा। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के सभी सांसदों के संयोजन में उनके संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में जिले में भी प्रशासन, खेल विभाग एवं विभिन्न खेल संगठनों के समन्वय से कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें वॉलीबॉल, फुटबाल, टेनिस, दौड़, एथेलेटिक्स के विभिन्न खेलों समेत स्थानीय खेल कबड्डी, खोखो आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इसमें चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सांसद ने बताया कि इस महाकुंभ के आयोजन का उद्देश्य सिर्फ खिलाड़ी चयनित करना ही नहीं है, बल्कि लोगों के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करना और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहने के सजग करना भी महाकुंभ का उद्देश्य है। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने के कारण कई लोगों की मौतें हुईं और अनेक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़े। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के शुरूआत के बाद इसे तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि कपिलवस्तु महोत्सव एवं सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला सृजन से जुड़ा होने के कारण कपिलवस्तु महोत्सव का बहुत महत्व है। इस लिए इसके आयोजन में कोई कोर कसर नहीं रखा जाएगा। महोत्सव के उद्घाटन के लिए लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर समय निर्धारित किया गया है।