{"_id":"6ad111fd23a1ef7b800d395e","slug":"taking-offense-at-something-said-he-plunged-a-knife-into-the-young-mans-back-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166529-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बात नागवार लगी तो युवक की पीठ में घोंप दिया चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बात नागवार लगी तो युवक की पीठ में घोंप दिया चाकू
विज्ञापन
शोहरतगढ़। खुनुवां बाईपास स्थित एक निजी मैरिज हॉल में मंगलवार रात झूला-सर्कस देखने के दौरान हुए विवाद में युवक की पीठ में चाकू घोंपने के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे झुलनीपुर चौराहे के पास से पकड़ लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि सिसवा बुजुर्ग निवासी पवन निषाद ने तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र आशीष दुर्गा पूजा देखने के लिए कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बसहिया गांव स्थित अपने मामा के घर गया था। मंगलवार रात वह अपने ममेरे भाई राजन के साथ बाइक से शोहरतगढ़ के खुनुवां बाईपास स्थित एक मैरिज हॉल में झूला-सर्कस देखने गया था।
वहां कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बसहिया गांव के टोला नौडिहवा निवासी एक किशोर से किसी बात को लेकर आशीष की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मैरिज हॉल में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और दोनों को वहां से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -
बाइक रोककर पीठ में घोंपा चाकू
रात करीब 10 बजे आशीष अपने ममेरे भाई राजन के साथ बाइक से बसहिया लौट रहा था। जैसे ही वे नौडिहवा पुल के पास पहुंचे, पीछे से आए किशोर ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद आशीष की पीठ में चाकू घोंपकर फरार हो गया। घायल आशीष को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झुलनीपुर चौराहे के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।