फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Take resolution to do yoga daily, stay healthy

Siddharthnagar News: प्रतिदिन योग करने का लें संकल्प, रहें निरोगी

Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Take resolution to do yoga daily, stay healthy
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्पोर्टस स्टेडियम में योग करते मंत्री डाॅ. संजय निषाद, सांसद जग
: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्टेडियम समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्टेडियम में मत्स्य विभाग के मंत्री डाॅ. संजय निषाद, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. एवं सीडीओ बलराम सिंह शामिल रहे।
इसमें योग प्रशिक्षकों ने कपालभारती, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पवनमुक्ताशन आदि योगासन कराया। मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने कहा कि यह गौतम बुद्ध की धरती है। योग की शुरुआत यहीं से हुई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यूनाइटेड नेशन में प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को 177 देशों ने स्वीकार किया। सांसद ने जिलाधिकारी को बधाई दिया कि इतना बड़ा आयोजन किया गया।
विज्ञापन

योग सप्ताह 15 जून से 21 जून, तक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले योगाभ्यासियों, छात्र, छात्राओं तथा ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, बीएसए शैलेष कुमार, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
न्यायालय व जेल में भी हुआ योग कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश विरजेंदर कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को समझाते हुए सभी को नियमित प्राणायाम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। योग गुरु डॉ. अरुण मणि त्रिपाठी द्वारा विभिन्न प्राणायामों व योगासनों को करने का सही तरीका, सावधानियां व उनसे होने वाले लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कारागार में अधीक्षक सचिन वर्मा, जेलर राम सिंह यादव, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश ने योग दिवस के कार्यक्रम को मनाया।
------------
प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है योग
बांसी। कस्बा के राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोह भक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर योग कार्यक्रम में विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है। इसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। प्रोफेसर केपी त्रिपाठी ने लोगों को योग की महत्ता बताते हुए योगासन का विभिन्न अभ्यास कराया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, ध्रुव चंद्र जायसवाल, कुबेर बारी मौजूद रहे। रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी में योग दिवस पर एनएसएस के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने योग किया। प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह, रामबाबू , डाॅ. राजेश कुमार यादव आदि शामिल हुए।
---------
ग्रामीण क्षेत्र में भी मनाया गया योग दिवस
सिद्धार्थनगर टीम। योग दिवस पर भवानीगंज में स्थित दुर्गा मंदिर में योग गुरु सच्चिदानंद पांडेय ने योगाभ्यास कराया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, राजू पाल, राजेश द्विवेदी, राजकुमार वर्मा, अनिल सोनी उपस्थित रहे। लोटन ब्लॉक परिसर, कोतवाली लोटन, सरस्वती शिशु मंदिर योगाभ्यास कराते हुए लोगों को जानकारी दी गई। बढ़नी में गांधी आदर्श विद्यालय इंटर काॅलेज में एनसीसी कैडेट़्स ने योगाभ्यास किया। इसमें एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी, योग इंस्ट्रक्टर पंकज कुमार, प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा मौजूद रहे। जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में प्रधानाचार्य जयराम यादव की मौजूदगी में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। बिस्कोहर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय व नगर पंचायत कार्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में योगा ट्रेनर रोहित कसौधन ने लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित मौजूद रहे।
------------
विश्वविद्यालय में भी आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने की, कहा कि योग आज के समय में केवल व्यक्तिगत साधना नहीं, बल्कि शोध का एक समृद्ध क्षेत्र भी है, जिस पर गहराई से अध्ययन एवं विश्लेषण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योग का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है, इसलिए इसमें शोध भी उतनी ही व्यापकता और गहराई से किया जाना चाहिए।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि, लॉजिकल स्क्वायर, स्टॉकहोम (स्वीडन) के संस्थापक एवं सीईओ राकेश त्रिपाठी ने कहा कि योग व्यक्ति में सकारात्मकता, रचनात्मकता एवं संतुलन उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में युवाओं में रचनात्मक दृष्टि विकसित करने के लिए योग की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है। कुलपति प्रो. कविता शाह द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संगोष्ठी का प्रतिवेदन डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन संगोष्ठी की संयोजिका प्रो. नीता यादव ने, आभार ज्ञापन समन्वयक डॉ. लक्ष्मण सिंह ने तथा संचालन डॉ. शिवम शुक्ल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों की पुस्तकों का लोकार्पण भी कुलपति प्रो. कविता शाह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय एवं नेक्सजेन स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन, सिद्धार्थनगर के मध्य एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू भी संपन्न हुआ। इस समझौते का आदान-प्रदान नेक्सजेन स्पोर्ट्स के डायरेक्टर प्रशांत कुमार एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव दीनानाथ यादव के मध्य हुआ।
------------------
पुलिस लाइंस, तहसील व नगर पंचायत में हुआ योग

सिद्धार्थनगर। अंंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइंस में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में पुलिस बल को योग प्रशिक्षक महेश व उनके सहयोगार्थ पूर्णिमा, रतन लक्ष्मी वर्मा व वीरांगना मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। इसमें सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम अनुलोम-विलोम, कपाल-भारती, पद्मासन तथा सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया गया। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ पुलिस लाइंस अरुणकांत सिंह, सीओ सदर मयंक द्विवेदी मौजूद रहे। तहसील परिसर इटवा में आयोजित योग कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी, चेयरमैन विकास जायसवाल व एसडीएम इटवा कुणाल शामिल रहे। नगर पंचायत कपिलवस्तु में विधायक श्याम धनी रही, अध्यक्ष आरती देवी अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह शामिल रहे। यहां विधायक ने पौधरोपण भी किया। शहर के साड़ी तिराहे पर कर्मचारी संगठन के योग कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व संयोजक अनिल सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के अथक प्रयास से आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान अवधेश यादव, विनय कुमार पांडेय, अजय गुप्ता, आकाश कनौजिया, संजय दुबे, मूलचंद, दिलीप कुमार, हनुमान प्रसाद, महेंद्र साहनी मौजूद रहे। संवाद
------------------
योगासन और प्राणायाम का किया अभ्यास

फोटो

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. कविता शाह व 46 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल वीके शर्मा के कार्यक्रम संपन्न हुआ। योग गुरुओं ने 70 से अधिक एनसीसी कैडेट्स एवं 45 सिविल लोगों को योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग दिवस के दौरान ले प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी, सूबेदार जनरैल सिंह उपस्थित रहे। संवाद

------------
योग विश्व के लिए एक अमूल्य निधि के रूप में हुआ स्थापित

फोटो



सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित पर्यटन विभाग के ओपन ऑडिटोरियम एवं पिपरहवा कपिलवस्तु स्तूप पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर प्रसारित उद्बोधन से हुई। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि योग आज विश्व के लिए एक अमूल्य निधि के रूप में स्थापित हो चुका है। भारत की प्राचीन योग परंपरा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के माध्यम के साथ ही संपूर्ण मानवता के लिए शांति, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व का मार्ग भी प्रशस्त करती है। कुलसचिव दीनानाथ यादव, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, योगासन, प्राणायाम और अन्य योगाभ्यास किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed