{"_id":"665a63bf916fad39700795d7","slug":"take-a-pledge-to-provide-better-health-services-to-the-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118314-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का लें संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का लें संकल्प
Sat, 01 Jun 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के पांचवें व अंतिम दिन शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आशाओं को कार्यक्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान योग्य दंपती, गर्भवती महिला व बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात की। सुषमा द्विवेदी ने प्रशिक्षण के दौरान आशाओं को लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण और संस्थागत प्रसव के फायदे की जानकारी दी गई।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन पटेल, राजीव त्रिपाठी तथा मैराज अहमद की ओर से आरंभिक बाल विकास, विकासात्मक विलंब के मुख्य लक्षण, टीकाकरण कार्ड के अनुसार बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं की देखभाल के साथ-साथ आशा बहू को अष्टांग मार्ग के विषय में प्रशिक्षित किया गया। डा. शैलेंद्र मणि ओझा के द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभागी सभी आशाओं के टेस्ट पेपर का आयोजन किया गया। टेस्ट पेपर में आशा रीता प्रजापति को प्रथम स्थान ए अफसाना को द्वितीय स्थान तथा लक्ष्मी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अधीक्षक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली आशाओं को पुरस्कृत करते हुए उनकी सराहना की गई। इस दौरान फूल कुमारी, अनीता, मानती, सुनीता आदि मौजूद रहीं।