फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Take a lesson from the martyrdom of heroes

वीरों की शहादत से सबक लें

Sun, 21 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Take a lesson from the martyrdom of heroes
शोहरतगढ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले सपूतों की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से रविवार को भाजपाई तिरंगा लेकर नगर की सड़कों पर उतरे। लंबे-चौड़े जुलूस के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहीदों के प्रति सम्मान जताया और अखंड राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

चौधरी अमर सिंह के नेतृत्व में निकले जुलूस में सैकड़ों पैदल और वाहन सवार शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लहराते हुए नारों के साथ माहौल में जोश भर दिया। विकास खंड परिसर से शुरू होकर तिरंगा यात्रा छतहरी, गड़ाकुल चौराहा, पुलिस पिकेट, बानगंगा चौराहा, परसा, ढेबरुआ, बढ़नी, मडनी, मलगहिया, खानकोट सेमरी, जिगिना, झकहिया, कठेला, तिरछहवा, भुतहवा, तुलसियापुर होते हुए शोहरतगढ़ पहुंचा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी अमर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और अखंडता की अलख जगाई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के दो वर्ष के भीतर कराए गए 70 कल्याणकारी योजना का लाभ देश की जनता को सीधा मिल रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने का संकल्प हमारी सरकार ने ली है। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था से निजात पाने के लिए लोगों को भाजपा को समर्थन एकजुट होकर देना होगा, तभी उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, नंदू गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामचंदर धर दुबेे, चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रामशंकर यादव, शिवसरन चौरसिया, रामप्रकाश मिश्र, अरविंद मिश्र, दुर्गेश अग्रहरि, कृष्ण कुमार अग्रवाल, पंकज श्रीवास्तव, हरिराम भारती, रमेश तिवारी, शिवचंद्र भारती, लवकुश सैनी, विजय बहादुर, रामफेर चौधरी, अब्दुल सत्तार, अब्दुल गफ्फार, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed