फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   table tenis

Siddharthnagar News: टेबल टेनिस में अव्वल रही मेजबान टीम

Thu, 09 Nov 2023 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
table tenis
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से रतनसेन महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुधवार को पुरुष वर्ग टेबल टेनिस में मेजबान टीम विजेता रही। अलग-अलग वर्गों में शिवपति पीजी कॉलेज और सिद्धार्थ महाविद्यालय की टीमें उपविजेता घोषित हुईं।

एकल मुकाबजे में रतनसेन डिग्री काॅलेज ने शिवपति पीजी कॉलेज को हरा दिया। इस वर्ग में शिवपति पीजी काॅलेज शोहरतगढ़, सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर व रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी की टीम ने प्रतिभाग किया। युगल मुकाबला रतन सेन डिग्री कॉलेज व सिद्धार्थ महाविद्यालय के बीच हुआ, जिसमें रतन सेन की टीम विजयी हुई।
विज्ञापन

विजयी टीम को विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक तथा मुख्य अतिथि डाॅ. प्रवीण कुमार मिश्र, लाल बहादुर शास्त्री पीजी काॅलेज ने प्रमाणपत्र व शील्ड प्रदान किया। रेफरी के रूप में दौलत राम गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह, डाॅ. अरविंद त्रिपाठी, देवराज सिंह, प्रो. अर्चना मिश्रा, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, डाॅ. संदीप पांडेय, डाॅ. अखिलेश कुमार उपाध्याय, डाॅ. राजेश कुमार यादव, दयाशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed