फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sweeper Pitaee

ड्यूटी पर जा रहे सफाईकर्मी को पुलिस ने पीटा

Wed, 22 Apr 2020 07:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Sweeper Pitaee
पुलिस की पिटाई से घायल हुआ सफाईकर्मी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ड्यूटी पर जा रहे सफाईकर्मी को पुलिस ने पीटा
विज्ञापन

सीओ और एसडीएम की मौजूदगी में मारपीट का आरोप
मिठवल ब्लॉक में तैनात है सफाईकर्मी, बांसी में चेकिंग के दौरान हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी को ड्यूटी पर जाते समय बुधवार को बांसी तिराहे पर पुलिस कर्मियों ने लाठी-डंडों से पीटा। जहां पुलिस वाले सफाईकर्मी को पीट रहे थे वहीं एसडीएम व सीओ की जीप भी मौजूद थी। किसी ने पिटाई का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी डीएम और एसपी से मिले और शिकायती पत्र देकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और जिलामंत्री सुजीत कुमार जायसवाल के अनुसार मिठवल ब्लॉक के मलौली गांव में तैनात सफाईकर्मी रामबुझारत रोज की तरह से बुधवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। बांसी तिराहे पर एसडीएम और सीओ की जीप खड़ी थी। दो पुलिसकर्मी वहां चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही रामबुझारत पहुंचे, उन्हें दो पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उन्होंने सफाईकर्मचारी होने और ड्यूटी पर होने की बात बताई लेकिन पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं सुना, उन पर लाठी चार्ज कर दी। वह बच कर निकलने का प्रयास करने लगे तो एक पुलिसकर्मी ने रास्ता रोक दिया और दूसरा उन पर डंडे बरसाता रहा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि अपनी जीप में मौजूद एसडीएम और सीओ ने पुलिसकर्मियों को रोकने की जहमत नहीं उठाई। घटना का वीडियो वहां पर किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई में रामबुझारत की कलाई सहित अन्य अंगों पर चोटें आई हैं। अनिल सिंह और सुजीत कुमार जायसवाल दोपहर बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिले और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह से बात करने की कोशिश की गई। उनके मोबाइल पर कई बार घंटी गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दो अधिकारियों की मौजूदगी में एक कर्मचारी को लाठी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग दोनों अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

बोले जिम्मेदार
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर लग गई थी। इसके बाद उसने हाथ उठा दिया होगा। दोनों को बुलाया गया तो कर्मचारी और पुलिस दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की है। दोनों को समझाकर भेज दिया गया है।
-राजेश तिवारी, सीओ बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed