फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   swatantradev singh will come tomorrow

कल आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विविध कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Wed, 06 Jan 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
swatantradev singh will come tomorrow
कल आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विविध कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी पर बैठक लेंगे, किसान चौपाल में संवाद करेंगे
भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक में बनाई गई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में आएंगे। यहां वह विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया।

भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। अवत कराया गया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आठ जनवरी को जिले में आएंगे। उनके आगमन पर तैयार रूपरेखा की जानकारी दी गई। सुबह 11 बजे जनपद की सीमा रामनगर में बेसिक शिक्षा मंत्री की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद डिड़ई चौराहे पर विधायक डुमरियागंज, बांसी नगर में स्वास्थ्य मंत्री स्वागत करेंगे। बांसी स्थित जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्व. माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। ककरही पुल पर सदर विधायक स्वागत करेंगे। लोहिया कला भवन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे रेस्ट हाउस में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, बर्डपुर मंडल के महदेइया में सेक्टर संयोजक और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पंडितपुर चौराहे पर कंबल वितरण समारोह, कपिलवस्तु स्तूप का भ्रमण, बर्डपुर नंबर आठ में किसान चौपाल में शामिल होंगे। बैठक में बृजबिहारी मिश्र, मोनी पांडेय, अजय पांडेय, बिंदुमति मिश्रा, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed