फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   survey of draught begins

सूखे से फसलों की क्षति का सर्वे शुरू

Sat, 10 Sep 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
survey of draught begins
डुमरियागंज के भगवानपुर, सुरजी और पिपरा रामलाल में कम बारिश और सूखे से फसल की क्षति का सर्वे कार्य ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सूखे से फसलों की क्षति का सर्वे शुरू
विज्ञापन

डुमरियागंज। अपेक्षा से कम हुई बारिश और सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों की शासन ने सुध ली है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार से फसलों की क्षति का सर्वे का काम शुरू हो गया है। पहले दिन एसडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम 12 गांवों में पहुंची और फसलों का जायजा लिया। डीएम के जरिए शासन को सर्वे रिपोर्ट भेजी जाएगी।
एसडीएम व तहसीलदार डुमरियागंज ने शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपालों की टीम के साथ सूखे के संबंध में बैठक की। बताया कि अल्प वृष्टि व सूखे के कारण फसलों के नुकसान के संबंध में शासन से सूचना मांगी जा रही है। इसके बाद एसडीएम अभिषेक पाठक व तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा क्षेत्रीय लेखपालों के साथ तहसील क्षेत्र के ग्राम बसडिलिया, भगवानपुर, सुरजी, नौवागांव, जिमड़ी, तुरकौलिया तिवारी, पिपरा रामलाल, झहराव, खोरिया रघुवीर सिंह, डोकरा, भग्गोभार, अजगरा आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान सूखे की स्थिति का आंकलन किया। लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, गंगोत्री प्रसाद, राजेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि शासन के निर्देश पर ग्रामवार सर्वे कराकर सूखे के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पहले दिन एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर फसलों की क्षति का जायजा लिया गया है। क्षेत्रीय हल्का लेखपालों से प्रभावित किसानों की फसलों की क्षति आख्या रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे डीएम के जरिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed