{"_id":"6a2c4b60d706ec19db0ddf12","slug":"surveillance-will-be-conducted-via-cctv-cameras-and-special-magistrates-will-be-deployed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159671-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, स्पेशल मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, स्पेशल मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
Fri, 12 Jun 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में 14 जून को राजकीय इंटर काॅलेज के लिए प्रवक्ता पद पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर स्पेशल मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही हर केंद्र पर दो केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। केंद्र पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राजकीय इंटर काॅलेज के लिए प्रवक्ता पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 जून को होनी है। परीक्षा के लिए बाबा हरिदास इंटर काॅलेज उसका बाजार, बुद्ध विद्यापीठ इंटर काॅलेज बर्डपुर, जवाहर लाल नेहरु स्मारक इंटर काॅलेज पुरानी नौगढ़, किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेईया, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई को केंद्र बनाया गया है। इसमें सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। केंद्रों का निरीक्षण करके देखा भी जा चुका है। परीक्षा में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम तैनात रहेंगे। इसके अलावा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलग से तैनात रहेंगे। इसके अलावा हर केंद्र पर दो केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। एक मुख्य और एक सहायक के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा अधिकारी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करके जायजा लेते रहेंगे। विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पर 3253 अभ्यर्थी परीक्षा देगें।
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके देख लिया गया है। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी है, सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई जाएगी।