{"_id":"627e9f906a510b48d4247cff","slug":"surrender-of-1756-ration-card-of-the-district-siddharthnagar-news-gkp436761345","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1756 राशन कार्ड का किया गया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1756 राशन कार्ड का किया गया समर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 1756 राशन कार्ड का किया गया समर्पण
सिद्धार्थनगर। जिले में अपात्र बीपीएल एवं अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को विभाग की तरफ से 31 मई तक राशन कार्ड समर्पण करने को कहा गया है। इसमें अब तक जिले से 1756 लोगों ने स्वेच्छा से राशन कार्ड का समर्पण किया है। इसमें डुमरियागंज के सर्वाधिक 830 राशनकार्ड धारकों ने स्वेच्छा से समर्पण किया है।
जिले में पात्रता के आधार पर 474482 परिवारों के बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड बनाए गए हैं। नियमानुसार जिले की संपूर्ण आबादी के 75 प्रतिशत परिवारों का ही राशनकार्ड बनाया जा सकता है, जबकि इन कार्डधारकों की तादाद आबादी के 82 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में पात्र पाए जा रहे नए परिवारों का राशनकार्ड बनाया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस बीच शासन के निर्देश पर राशनकार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन एवं जांच कर अपात्रों का कार्ड निरस्त करने का निर्देश हुआ है।
इसके तहत पहले विभाग ने अपात्र कार्डधारकों से स्वेच्छा से राशनकार्ड समर्पण करने को कहा है। जिसके तहत अब तक नौगढ़ के 160, बांसी के 228, इटवा के 156, डुमरियागंज के 830 व शोहरतगढ़ 382 राशनकार्ड धारकों ने स्वेच्छा से समर्पण कर दिया है। शासन का निर्देश है कि निर्धारित अवधि में राशनकार्ड समर्पण नहीं करने वाले अपात्रों की जांचकर कार्ड निरस्त किया जाएगा, साथ ही उनसे अब तक निर्गत की गई राशन की वसूली भी की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र का कहना है कि अपात्र राशन कार्ड धारकों को स्वेच्छा से समर्पण करने के लिए 31 मई तक तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद अपात्र कार्ड धारकों पर कार्रवाई की जाएगी।