फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sunny in the morning, rain in the evening

Siddharthnagar News: सुबह खिली धूप, शाम को हुई झमाझम बारिश

Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sunny in the morning, rain in the evening
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर बारिश के दौरान भीगते हुए घर जाते बच्चे।
सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में धूप खिली और अपराह्न तीन बजे झमाझम बारिश हुई है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश बंद हो गई तो नम मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में बृहस्पतिवार को बारिश का पूर्वानुमान कम है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में धूप खिली तो तापमान कुछ चढ़ा, लेकिन पहले से नम मौसम में गर्मी और उमस नहीं हुई। दोपहर दो बजे आसमान पर घने बादल मंडराने लगे और तीन बजे शहर सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देर रात तक बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34.2 मिमी. एवं न्यूनतम तापमान 22 मिमी. दर्ज किया गया। पूर्वा हवा की औसत रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। अब मौसम साफ होगा। बृहस्पतिवार को बारिश का पूर्वानुमान कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed