{"_id":"678e857f949e0188f409a65d","slug":"sunny-during-the-day-melting-increased-as-the-evening-approached-siddharthnagar-news-c-7-1-jam1015-815233-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिन में धूप, शाम ढलते ही बढ़ गई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिन में धूप, शाम ढलते ही बढ़ गई गलन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में सोमवार को लोग बर्फीली हवाओं और गलन से बेहाल रहे। दोपहर बाद सूरज के दर्शन होने और हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
लोग घरों के छत पर और प्रांगण में बैठकर धूप का आनंद उठाया, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप काफी तेज हो जाने से लोग घरों में दुबक गए।
डुमरियागंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के साथ हुई। जो दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा। दोपहर करीब 2 बजे सूरज के दर्शन हुए और पहले हल्की और थोड़ी देर के लिए तेज धूप भी निकली तो लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हालांकि हल्की धूप के बीच गलन बनी रही व दिन में बीच-बीच में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। सोमवार को रविवार की अपेक्षा ठंड ज्यादा रही। सूर्य की तपिश में थोड़ी गर्माहट आई तो लोग छतों पर पहुंच गए।