फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Summer special train will run for Ambala

Siddharthnagar News: अंबाला के लिए चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

Wed, 01 Apr 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Summer special train will run for Ambala
सलेमपुर। नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग विनोद कुमार, दीपक एंड सन्स और रमेश कुमार एंड रजत कुमार बर्तन भंडार नामक दो दुकानों में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन कुछ ही मिनटों में लपटों ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे बर्तन, प्लास्टिक सामग्री व अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत की पानी की गाड़ी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इस दौरान स्थानीय लोग भी सक्रिय रहे और आसपास की दुकानों को बचाने में सहयोग किया। आग की भयावहता के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस घटना में हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed