फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sucide decide in postmartam report

युवक ने की थी प्रेमिका के घर खुदकुशी

Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
sucide decide in postmartam report
युवक ने की थी प्रेमिका के घर खुदकुशी
विज्ञापन

- प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महदेवा नानकार में संदीप शर्मा ने प्रेमिका घर में खुदकुशी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसने फंदा के सहारे लटककर जान दी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने से पहले पुलिस ने रविवार को ही युवक की प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव निवासी संदीप शर्मा (24) पुत्र मंगरे शर्मा का शव उसके प्रेमिका के घर में रविवार सुबह मिला था। उसके बाद पूरा गांव पुलिस की छावनी तब्दील हो गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे के सहारे ऊंचाई से लटकने के कारण मौत हुई है। इस मामले में युवक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जबकि संदीप अपना मोबाइल घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसने अपने मोबाइल में अपने भाई के लिए लिखा था कि मेरी डेड बॉडी उठा लेना। इस मामले में फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात में संदीप के परिजन इस मामले में गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने का तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर अंत्येष्टि करा दी।

कई थानों के पुलिसकर्मी गांव में मुस्तैद रहे। घंटों मशक्कत के बाद समझाने बुझाने पर परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
संदीप शर्मा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी आया है। इस मामले में युवक की प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ के हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
- जयप्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष, शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed