{"_id":"b13cbf461ac8b96976074e572f829c4b","slug":"submit-up-to-25-exam-fee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 तक जमा करें परीक्षा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 तक जमा करें परीक्षा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करने का एक और मौका दिया है। छात्र-छात्रा 21 फरवरी की रात 12 बजे तक पंजीयन और 25 फरवरी तक शुल्क जमा कर सकते हैं। शनिवार को हुई यूनिवर्सिटी के परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
कुलपति डा.रजनीकांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा के कुशल संचालन को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। परीक्षा कार्यक्रम का अनुमोदन करते हुए समिति ने अब तक किन्हीं कारणों से शुल्क जमा करने से वंचित अभ्यर्थियों को एक मौका और देने का फैसला लिया।
तय हुआ कि अभ्यर्थी 21 फरवरी की रात 12 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके वेरीफिकेशन की अवधि 22 फरवरी को रात 12 बजे तक ही रहेगी। 25 फरवरी को फीस जमा की जा सकेगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अभ्यर्थी इसे पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
समिति ने यह भी निर्णय लिया कि जिन कॉलेजों में फैजाबाद और गोरखपुर यूनिवर्सिटी सेकेंड, थर्ड ईयर की परीक्षाओं के लिए केन्द्र बनाएंगे। उन्हीं कॉलेजों में फस्र्ट ईयर के लिए सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का भी केन्द्र होगा।
नए महाविद्यालयों का सत्यापन के बाद केन्द्र स्थापित करने पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल, उप कुलसचिव महेन्द्र कुमार, रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी के प्राचार्य डा.हरेश प्रताप सिंह सहित छह जिलों के समिति के सदस्य मौजूद रहे।