{"_id":"6605ad09ae4b3d47a204d394","slug":"submit-home-visit-report-on-time-asha-bahu-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-115035-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गृह भ्रमण रिपोर्ट समय से जमा करें आशा बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गृह भ्रमण रिपोर्ट समय से जमा करें आशा बहू
विज्ञापन
-भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में आयोजित कलस्टर बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। गृह भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करने का काम आशा बहू समय से पूरा करें। भ्रमण के दौरान महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच के लिए प्रेरित करें।
यह बातें बृहस्पतिवार को ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा। उन्होंने गृह भ्रमण रिपोर्ट समय से जमा करने के लिए निर्देश दिया। बैठक में अधीक्षक डॉ. ओझा ने पिछले माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की। इसमें बेहतर कार्य करने वाले एएनएम व आशाओं की सराहना की गई। डॉ.ओझा ने नवजात शिशु व धात्री महिलाओं की देखभाल करने के साथ ही गृह भ्रमण रिपोर्ट समय से जमा करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों का ड्यूलिस्ट के आधार पर शत प्रतिशत जांच व टीकाकरण सुनिश्चित करें। सभी एएनएम, आशा व संगिनी अपने क्षेत्र में संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को प्रेरित करें और शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित आशा व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
इस दौरान तारामती, सुषमा द्विवेदी, मैराज अहमद, राजीव त्रिपाठी, रागनी, निधि रैकवार, मंजू, लीलावती, मनोज कुमार, राहुल, अनिल चौधरी, सबिता, कुंजन उपस्थित रहे।