{"_id":"5fecb15a8ebc3e41d57c3612","slug":"subhash-gupta-cremated-siddharthnagar-news-gkp3789467159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में सुभाष गुप्ता का शव पहुंचने पर दहाड़ लगाकर रोती उनकी पत्नी और चेयरमैन बबिता कसौधन।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचतत्व में विलीन हुए हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, उमड़ा जनसैलाब
हियुवा नेता के पार्थिव शरीर पर नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने की पुष्प वर्षा, लगे सुभाष गुप्ता अमर रहे के नारे
नगर में पसरा रहा सन्नाटा, इस दौरान भारी भीड़ इकट्ठा होने से हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता के सुभाषनगर स्थित आवास पर बुधवार सुबह से ही लोग इकट्ठा होने लगे। जिला समेत कस्बा एवं आसपास के गांवों की महिलाए,ं पुरुष, बूढ़े, बच्चे सब उनके आवास पर पहुंचने लगे। उन्हें अपने नेता सुभाष गुप्ता के पार्थिव शरीर का इंतजार था। हियुवा नेता सुभाष गुप्ता की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भीड़ इतनी अधिक हो गई कि उसे संभालने में प्रशासन को पसीना छूटता रहा। सुबह से ही कस्बा समेत आसपास के इलाकों की सारी दुकानें बंद रहीं। नगर में पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा।
सुबह करीब 11 बजे एंबुलेंस द्वारा हियुवा नेता सुभाष गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। शव को नीचे उतारते ही वहां उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू आ गए और औरतें फफकने लगीं। हियुवा नेता सुभाष गुप्ता की पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन और उनकी बेटी बदहवास होकर चीत्कार करने लगीं। उनको को रोते देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। हियुवा नेता सुभाष के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही छोटे-बड़े राजनैतिक और सामाजिक हस्तियों के साथ ही प्रशासनिक अमला भी वहां पहुंच गया। हियुवा नेता के पार्थिव शरीर को थोड़ी देर आवास पर रखने के बाद उन्हें नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा की और सुभाष गुप्ता अमर रहे के नारे लगाए। हियुवा नेता का पार्थिव शरीर शहीद बुधई स्मारक रोड, सोनारी मोहल्ला, भारत माता चौक, गोलघर, नगर पंचायत कार्यालय होते हुए श्रीरामजानकी मंदिर के सामने लाया गया। वहां से होते हुए भारतीय स्टेट बैंक के पास से कंधे पर उठाकर बानगंगा नदी के घाट की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान लगभग दो किलोमीटर तक लोगों की भीड़ पीछे-पीछे चल रही थी। उनके ज्येष्ठ पुत्र अमित कसौधन ने मुखाग्नि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
इनकी रही उपस्थिति
डीएम दीपक मीणा, एएसपी मायाराम वर्मा, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी अमर सिंह, श्यामधनी राही, राजमंत्री एवं गोरखपुर बस्ती संभाग प्रभारी हियुवा राजेश्वर सिंह, प्रदेश महामंत्री हियुवा इंजीनियर पीके मल्ल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल सहप्रभारी अंशुमाली धर दुबे, जिला संयोजक प्रेमनारायण दुबे, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, संजय कसौधन, कमलेश गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, जिला महामंत्री अजय सिंह, ऋषभ सिंह, शारदाकांत पांडेय, विष्णु गिरि, संजय मिश्रा, अजय वर्मा, अभय सिंह, डॉ. पवन मिश्रा, विपुल सिंह, प्रदीप पथरकट, वकील खान, सभासद अशरफ अंसारी, संजीव जायसवाल, कमलेश मिश्र, हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या के महंत बलराम दासजी महराज, पूर्व विधायक अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, महराजगंज के हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, बलरामपुर जिला प्रभारी नवीन विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत आजाद, नर्वेदश्वर मणि त्रिपाठी, चेयरमैन बढ़नी निसार बागी, सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय, अलताफ हुसैन, जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, डॉ. सरफराज अंसारी, डॉ. शादाब अंसारी, ई. एजाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी सुभाष को श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हिंदू युवा वाहिनी देवी पाटन मंडल के प्रभारी रहे सुभाष गुप्ता के निधन पर भाजपा जिला कार्यालय पर शोकसभा हुई। इस मौके पर दो मिनट रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में नगर पंचायत शोहरतगढ़ के प्रतिनिधि एवं हियुवा नेता सुभाष गुप्ता की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्व. सुभाष एक सरल और सहज व्यक्तित्व के सजग प्रहरी थे। उनके निधन से निश्चय ही एक कर्मठ सहयोगी खो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि गरीबों, निर्धनों के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए हर समय संघर्ष के लिए तैयार रहते थे। उनकी भरपाई संभव नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी और बृज बिहारी मिश्र समेत विजयकांत चतुर्वेदी, कन्हैया पासवान, श्याम सुंदर मित्तल, संपूर्णानंद पांडेय, अजय पांडेय, कौशलेंद्र त्रिपाठी, अनिल सिंह, हरीराम मिश्रा, सच्चिदानंद चौबे, आरके किशोर, आशीष शुक्ला, राजू सिंह, लक्ष्मीकांत जायसवाल, ओंकार पांडेय आदि उपस्थित थे।
शिवपति इंटर कॉलेज में शोकसभा हुई
शोहरतगढ़। हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता के निधन पर बुधवार को शिवपति इंटर कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजू मिश्र, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर शोहरतगढ़ में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद स्कूलों व कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य स्थगित कर अवकाश घोषित कर दिया गया।
शोक में बाजार रहा बंद
पकड़ी बाजार। हियुवा नेता सुभाष के गुप्ता के निधन पर मंगलवार देर शाम पकड़ी बाजार में शोकसभा का आयोजन हुआ। बुधवार लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें 12 बजे तक बंद कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान यहां पर पकड़ी मंडल अध्यक्ष लवकुश धर दुबे, जगदीश प्रसाद, रामकेश यादव, राजू जायसवाल, मनोज कुमार, सुनील कुमार जायसवाल, धर्मपाल, गिरजेश जायसवाल, नीरज जायसवाल, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।