{"_id":"624497ed0c37b46a304acd4b","slug":"students-will-ask-questions-to-pm-modi-will-know-how-to-succeed-siddharthnagar-news-gkp4316324179","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र लालता पूछेंगे पीएम मोदी से सवाल, जानेंगे सफलता के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र लालता पूछेंगे पीएम मोदी से सवाल, जानेंगे सफलता के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र लालता पूछेंगे पीएम मोदी से सवाल, जानेंगे सफलता के तरीके
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा के पांचवें संस्करण के आयोजन में जिले के छात्र लालता यादव उनसे सवाल पूछने के लिए चयनित किए गए हैं। बांसी के बसंतपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र लालता यादव प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के साथ ही तनाव रहित होकर परीक्षा की तैयारी करने एवं उसमें सफल होने के तरीके जानेंगे। कार्यक्रम जवाहर नवोदय समेत समस्त विद्यालयों में प्रसारित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों से बात करने के कार्यक्रम के तहत केंद्रीय टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग छात्र की वीडियोग्राफी कर लालता का चयन किया है। चयनित किया गया छात्र लालता यादव पुत्र नंदलाल जिले के खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के ऊंचडीह गांव का निवासी है। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी साधना शुक्ला तथा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरपी सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में सभी छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति और परीक्षा में सफलता के तरीके बताएंगे।
साथ ही साथ छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल भी पूछेंगे। सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक और अभिभावक परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव को जानने के लिए पूरी तरह उत्सुक हैं और एक अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री से परीक्षा कार्यक्रम में सवाल पूछने के लिये चयनित होने पर लालता यादव के गांव खुनियांव ब्लॉक के ऊंचडीह गांव में खुशी का माहौल है। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखने का निर्देश दिया गया है। डीएम दीपक मीणा ने भी चयनित छात्र लालता यादव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।