{"_id":"5749db7a4f1c1b2f2d6936a2","slug":"students-rose-hip","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
10वीं सीबीएसई की परीक्षा उर्त्तीण करने के बाद खुशी जताते सेंट्रल ऐकेडमी के विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड ने शनिवार को 10वीं के नतीजे भी घोषित कर दिए। बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे बच्चों के चेहरे पर खुशी दौड़ पड़ी। अच्छे परिणाम से उत्साहित बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
साथ ही बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। परीक्षा में सेंट्रल एकेडमी के 24 विद्यार्थियों को 10 सीजीपीए ग्रेड मिली है। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के 7 और जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी के 9 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए ग्रेड पाकर मेधा प्रदर्शित की।
अन्य बोर्डों के नतीजे आने के बाद से ही सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देने वाले 10वीं के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार था। पहले 27 को रिजल्ट प्रस्तावित था, बाद में इसे शनिवार घोषित किया गया। सुबह से ही बेकरार छात्र दोपहर होते ही मोबाइल फोन व इंटरनेट से परिणाम जानने में जुट गए।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान बिजली और नेटवर्क की दिक्कतों से उन्हें थोड़ी परेशानी भी आई। मगर रिजल्ट देखने के बाद सारी चिंताएं दूर हो गई। बेहतर परिणाम से छात्र-छात्राओं की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। मनमाफिक अंक पाकर आह्नादित बच्चों ने परिजनों संग खुशियां बांटी। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियों का इजहार किया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में सात छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए ग्रेड मिला। इसमें 4 छात्र व तीन छात्राएं शामिल हैं।