फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   students performed dance

नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने जीता दिल

Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
students performed dance
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने जीता दिल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को हुए वार्षिकोत्सव में खेल और कला में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। विभिन्न विधाओं की नृत्य प्रस्तुतियां हुईं तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रेरणादायक मंचन देखकर भी लोग आनंदित हुए।
लोक नृत्य बिहू, घूमर, राधा कृष्ण भक्ति, राम भक्ति के साथ-साथ हास्य वेदना और उमंग रस की प्रस्तुतियां शानदार रहीं। शिवांगी त्रिपाठी की टीम ने असमिया नृत्य बिहू और राजस्थानी नृत्य घूमर की सराहनीय प्रस्तुति दी। युगल नृत्य में रुपाली और शिवांगी की प्रस्तुति लाजवाब रही। एकल नृत्य में साक्षी मिश्रा, साक्षी पांडेय, सोनाली कसौधन, ज्योति दुबे, अभिषेक रस्तोगी ने अपने प्रदर्शन से वाहवाही लूटी। शिव तांडव के माध्यम से विवेक नाथ अग्रहरि ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। शिक्षिकाएं डॉ. रक्षा और डॉ. विनीता के कृष्ण भक्ति पर आधारित युगल नृत्य की सराहना हुई।
विज्ञापन

भारत के ग्रामीण परिवेश की समस्याओं को उजागर करने वाला डॉ. फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी पंचलाइट का मंचन से लोग आनंदित हुए। डॉ. सत्येंद्र दुबे, डॉ.शिवम शुक्ला, डॉ. दिनेश ,डॉ यशवंत, डॉ वंदना, डॉ दीप्ति, डॉ विनीता ने मंचन में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति एकादश ने कुल सचिव टीम को हराया
कुलपति एकादश और कुल सचिव एकादश के बीच टी 20 क्रिकेट मैच हुआ। कुलपति एकादश ने कुलसचिव एकादश को 69 रन से पराजित किया। म्यूजिकल चेयर रेस, घड़ा फोड़ प्रतियोगिता हुई।
कला कौशल है महत्वपूर्ण: कुलपति
कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा में विषय ज्ञान के साथ-साथ इस प्रकार के कला कौशलों का भी हमेशा से महत्व रहा है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कला के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का निरंतर प्रयास करेगा। नाट्य मंचन नृत्य और अन्य कलाओं को बढ़ावा देने का भी विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास रहेगा।

इस अवसर पर कुल सचिव डॉ.अमरेंद्र कुमार सिंह, अधिष्ठाता कला संकाय हरीश कुमार शर्मा, अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय एवं कुल अनुशासन प्रो. दीपक बाबू, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो देवेश कुमार एवं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed