फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Student is not yesterday's citizen, but today's: Satish

कल का नहीं, आज का नागरिक है छात्र : डॉ. सतीशचंद

Mon, 13 Feb 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Student is not yesterday's citizen, but today's: Satish
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी की ओर से सोमवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार परिसर में छात्र चेतना जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि छात्र कल का नहीं, आज का नागरिक है।विद्यालय में कार्यक्रम के साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। छात्रों का नगर के चौराहों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विधायक श्याम धनी राही ने छात्र महाकुंभ में आयोजित खुला मंच भाषण में युवा एवं भारत धर्मांतरण एवं लव जिहाद, महिला स्वावलंबन, खेल का हब बने सिद्धार्थनगर युवा तथा औद्योगिकीकरण जैसे मुख्य विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किया। विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के छात्र महाकुंभ में आने पर मुझे अपने छात्र जीवन का कार्यकर्ता समय याद आ रहा है। विद्यार्थी परिषद व्यक्तित्व निर्माण की वह पाठशाला है जिस पर मजबूत राष्ट्र की नींव टिकी होती है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सौरभ गौड़ ने कहा कि भगवान बुद्ध की यह पावन भूमि संस्कृति को संरक्षण प्रदान करने वाली धरती हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज को जागृति प्रदान करने वाला छात्र संगठन है। भारत को उसकी वास्तविक पहचान को पुन: दिलाने के लिए भारत में सुखद शैक्षिक परिवार की संकल्पना को लेकर ही एबीवीपी की स्थापना हुई। आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा एबीवीपी देश और समाज हित में निरंतर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र संगठन होने के कारण विद्यार्थियों की नयी पीढिय़ां आती रहीं और पुरानी जाती रहीं। कार्यक्रम को प्रांत सहमंत्री हर्षवर्धन सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री धीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत संपर्क प्रमुख अंजू चौहान, मुरारी सिंह, अमरेंद्र सिंह, डॉ. शक्ति जायसवाल विकास जायसवाल, नितेश पांडेय, शिवानी पांडेय, शिव मिश्र, आकर्ष त्रिपाठी, प्रियांशु त्रिपाठी, नित्यानंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed