{"_id":"57682b1e4f1c1b9960b482e9","slug":"stuck-to-strike-paralyzed-operations-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाज ठप कर हड़ताल पर डटे रहे लेखपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाज ठप कर हड़ताल पर डटे रहे लेखपाल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल सोमवार को हड़ताल पर चले गए। मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए जिला प्रशासन के रवैए पर रोष जताया। मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया।
इससे पहले सदर तहसील परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों के लंबित स्थानांतरण प्रमाण पत्रों के निस्तारण, कोटि क्रम सूची का प्रकाशन, भूलेख लिपिक के तबादले, समय से वेतन भुगतान की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया था।
इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लेखपालों के प्रति प्रशासन का उपेक्षात्मक रवैया साफ जाहिर हो रहा है। धरने में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, विनय पांडेय, वीरेंद्र विक्रम चौधरी, देवेंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामकिशोर पांडेय, सुरेंद्र भारती, बृजेश त्रिपाठी, संजय कुमार, रमेश पाठक, आलोक मोहन मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कृष्ण भूषण द्विवेदी व संचालन दिलीप चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
बांसी। लेखपाल संघ का धरना सोमवार को तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर जारी रहा। धरने में लेखपाल संघ बांसी तहसील इकाई के अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान लेखपाल तहसील दिवस, समाधान दिवस सहित सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
मंत्री राम अजोर चौधरी ने कहा कि लेखपाल एकजुट होकर इस कार्य बहिष्कार व धरने में शामिल हैं। धरना इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही हमारी मांग पूरी होगी। धरने में इफ्तेखार अहमद, शरद शर्मा, प्रभात तिवारी, श्याम नारायण यादव, वशिष्ठ मुनि, बैजनाथ यादव, कमलेश मिश्रा, धर्मवीर, रामकुबेर यादव, शमशेर, ओमशंकर लाल, रामप्रसाद मौर्या, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, रामशंकर यादव, मो.फारुक, विजय कुमार, प्रमोद मिश्रा, अंगद दुबे आदि शामिल रहे।
इटवा। स्थानीय तहसील परिसर में लेखपाल संघ का धरना सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इटवा तहसील इकाई के अध्यक्ष जगदीश कुंवर यादव ने कहा कि लेखपालों की समस्या को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है। काफी दिनों से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कई वर्षों से लंबित कोटिक्रम का प्रकाशन कराने, 14 दिन का आकस्मिक अवकाश किसी भी कार्य दिवस के अवसर पर लेने की छूट आदि मांगे दोहराई। प्रदर्शन को रमेश कुमार चौधरी, अजय कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, जग प्रसाद, हरिकीर्तन तिवारी, मिठाई लाल, दुर्गा मिश्र, नंदलाल आदि लेखपाल शामिल रहे।