फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   struggle to mid day meal

मिड-डे मील पर विभाग-शिक्षकों में घमासान 

Tue, 24 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
struggle  to mid day meal
मिड-डे मील
 छुट्टियों में स्कूल खोलने और मिड-डे मील बनाने को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक संघ में गतिरोध बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने हर हाल में मिड-डे मील बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया है, जबकि शिक्षक संघ किसी भी हाल में इस पर तैयार नहीं है।
संघ ने बहिष्कार का एलान भी कर दिया है। गतिरोध मिटाने के बजाए जिम्मेदार चुप्पी साध चुके हैं। उन्हें इसकी भनक भी नहीं कि शिक्षक छुट्टियों में मिड-डे मील न बनवाने पर अडिग हैं।
ऐसे में न सिर्फ शासन के निर्देश के खटाई में पड़ने की आशंका प्रबल है, बल्कि मिड-डे मील बनवाने के नाम पर गड़बड़ी के संकेत भी जाहिर हो रहे हैं। पूर्व में निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के तहत 20 मई से स्कूलों की छुट्टियां तय थी। चार दिनों पहले आए नए निर्देश के तहत स्कूलों में भले ही छुट्टी रहेगी, मगर बच्चों को बुलाकर मिड-डे मील जरूर दिया जाएगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। संघ ने शासन के निर्देश को मनमानी ठहराते हुए इसका बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी भी दे दी है। मंगलवार से स्कूल खुलने हैं। इसके तहत बच्चों को मिड-डे मील देना होगा, मगर शिक्षक संघ के अड़ने के बाद इसके आसार नहीं दिख रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed