फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   strike in shorathgur

प्रशासन के खिलाफ धरने पर प्रवासी मजदूर

Mon, 06 Jul 2020 06:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
strike in shorathgur
प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे प्रवासी मजदूर
विज्ञापन

सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगाया आरोप, कहा- भुखमरी की कगार पर है परिवार
शोहरतगढ़ में जिगनिहवा उर्फ धनौरी गांव के निवासी हैं
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। महानगरों से लौटने के बाद किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलने से जिगनिहवा गांव के प्रवासी मजदूर सोमवार को शोहरतगढ़ तहसील में धरने पर बैठ गए। प्रवासी मजदूरों ने अधिकारियों से जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।

जिगनहिया उर्फ धनौरी गांव मजदूरों का आरोप था कि लॉकडाउन के दौरान महानगरों से अपने घर आए प्रवासी मजदूरों को राशन व सहायता राशि देने का दावा तहसील प्रशासन कर रहा है लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके विपरीत है। हर ग्रामसभा में 50 फीसदी प्रवासी मजदूर भी सरकारी सहायता नहीं पाए हैं। उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से घोषित कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ कर्मचारियों की लापरवाही के कारण प्रवासी मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की है कि लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और उन्हें रोजगार दिलाने की मांग की। शोहरतगढ़ एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। नायब तहसीलदार व लेखपाल को जांच के लिए कहा गया है। जो भी प्रवासी तय तारीख के बाद आए हैं उन्हें सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed