फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strictness will increase in UP board exam

Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में और बढ़ेगी सख्ती

Fri, 29 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Strictness will increase in UP board exam
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी चल रही है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परिषद की ओर से इस बार और सख्ती बढ़ाई जाएगी। क्योंकि परीक्षा ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों का डाटा पहले ही बोर्ड के पास विषयवार पहुंच जाएगा। जिससे जिस दिन जिस विषय की परीक्षा हो, उस दिन विषय के शिक्षक की ड्यूटी न लगाई जाए।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी शुरू हो गई है। अबतक परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए विद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन लिया गया है। आवेदन की जांच जिला अधिकारी के निर्देशन पर तीन सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। केंद्र बनाने और जांच करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। परीक्षा निष्पक्ष संपन्न हो इसके लिए कक्ष निरीक्षकों का डाटा पहले ही बोर्ड को देना होगा। इसमें विषय वार डाटा उपलब्ध कराना होगा। जानकारों के मुताबिक यह इसलिए किया जा रहा है कि विषय विशेषज्ञ शिक्षक की संबंधित प्रश्नपत्र के दिन ड्यूटी न लगाई जा सके। क्योंकि इनके ड्यूटी पर तैनात रहने से नकल होने की आशंका रहेगी। डाटा बोर्ड के पास रहेगा तो किस शिक्षक की ड्यूटी लगी है, यह वहीं से जान लेंगे। माना जा रहा है कि इस प्रयोग से नकल की गुंजाइश ना के बराबर रहेगी। इस संबंध में डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि तैयारी की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed