{"_id":"574b24474f1c1b7d28108d9f","slug":"strict-action-will-be-disturbances-in-food-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील में कोटेदारों की बैठक में उपस्थित अफसर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में रविवार को एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली को लेकर कोटेदारों की बैठक ली। कोटेदारों को शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता बरतते हुए राशन वितरण के निर्देश दिए।
एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि खाद्यान्न उठान व वितरण कार्य में कोटेदारों को पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। कोटेदार निर्धारित रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न का उठान कर राशन कार्डधारको में समय से निर्धारित मूल्य लेकर वितरण करें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी ग्रामीणों को दी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को लेकर अनावश्यक शिकायत तहसील पर न पहुंचे। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान दिया जाए। योजना के तहत लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों के ऊपर जांच के दौरान कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोटेदारों ने बैठक के दौरान उठान व वितरण के समय आने वाली समस्याओं के बारे में भी बात रखी, जिसके निराकरण की बात कही गई। बैठक में वंचित राशन कार्डधारकों के फार्म, आधार कार्ड की छायाप्रति समेत ग्राम प्रधान व कोटेदार के पास जमा करने को निर्देशित किया।
बैठक में पूर्ति निरीक्षक फणीश्वर त्रिपाठी, शिवप्रकाश त्रिपाठी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश राम, विपणन निरीक्षक धामू सिंह आदि मौजूद रहे।