फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Statues of Mahatma Buddha in various yoga postures will be installed in municipal bodies.

Siddharthnagar News: नगर निकायों में लगेंगे महात्मा बुद्ध की विभिन्न योग मुद्राओं की स्टैच्यू

Wed, 25 Sep 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Statues of Mahatma Buddha in various yoga postures will be installed in municipal bodies.
डीएम के निर्देश पर नगर निकायों के ईओ ने स्टैच्यू लगाना तय किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर के निर्देश पर जिले के विभिन्न नगर निकायों में महात्मा बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं की स्टैच्यू लगाने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत उसका, इटवा, बिस्कोहर व कपिलवस्तु के ईओ ने अलग-अलग मुद्राओं वाली स्टैच्यू लगाने की जानकारी दी है।


जिले के प्रत्येक नगर निकाय में एक चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जनपद के नगर निकायों में एक चौराहे पर महात्मा बुद्ध की योग मुद्रा का फोटो, स्टैच्यू लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके क्रम में नगर पंचायत कपिलवस्तु के ईओ ने बताया कि वार्ड नंबर चार चैनपुर में नमो योग तिराहे पर योग की अंजली मुद्रा की स्टैच्यू लगाने का निर्णय लिया है। वहीं नगर पंचायत उसका बाजार क्षेत्र के मथुरा नगर में तेतरी चौराहे पर योग मुद्रा की स्टैच्यू लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में तिरंगा तिराहे पर योग मुद्रा की स्टैच्यू लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह नगर पंचायत बिस्कोहर तिराहे पर योग के सूर्य मुद्रा की स्टैच्यू लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। जबकि नगर पंचायत इटवा के सीमा पर स्थित चौराहे तिराहे पर योग के ज्ञान मुद्रा का स्टैच्यू लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed