फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   statue break in pathra

मूर्ति तोड़ने के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Thu, 02 Sep 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
statue break in pathra
मूर्ति तोड़ने के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात
विज्ञापन

- पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव में असामाजिक तत्वों ने पूजा स्थल पर स्थित मूर्ति को तोड़ दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मूर्ति का मरम्मत करवाया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूजा स्थल की देखरेख कर रहे बाबा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया बुजुर्ग गांव के पश्चिम बाग में एक समुदाय विशेष के पूजा स्थल है, जिसमें स्थित प्रतिमा को गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसकी सूचना पाकर आनन-फानन में पहुंचे थानाध्यक्ष ने प्रतिमा को मरम्मत कराकर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया। संदिग्ध लोगों से थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पूजा स्थल की देखरेख करने वाले बाबा के अनुसार बताए गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में बकरी चराने वाले लोगों की भूमिका बताई जा रही है। छानबीन कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी तथा किसी प्रकार की सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed