{"_id":"62321f769939ce5d2c1c584b","slug":"static-majestrate-appointed-at-each-examination-centre-siddharthnagar-news-gkp4302128186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सकुशल और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी। 101 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 14 सेक्टर और पांच जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 मार्च से आयोजित होने वाली परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। बोर्ड परीक्षा पहले से सीसी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। वह परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंच जाएंगे और समाप्त होने पर परीक्षा केंद्र को छोड़ेंगे। इसके साथ ही 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। साथ ही पांच तहसील स्तर पर एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे और परीक्षा का जायजा लेंगे। केंद्रों का निरीक्षण करके परीक्षा की स्थिति देखेंगे। इसके साथ ही तीन सचल दस्ते रहेंगे, जो केंद्र का औचक निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी कर ली गई है। शासन की मंशा के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षार्थियों पर एक नजर
पंजीकृत परीक्षार्थी 52175
हाईस्कूल इंटर
30826 21349
परीक्षा केंद्र 101
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 101
सेक्टर मजिस्ट्रेट 14
जोनल मजिस्ट्रेट पांच
सचल दस्तातीन तीन