{"_id":"6afc95e24db73a7dfc00cd33","slug":"static-magistrates-deployed-at-two-centers-for-the-polytechnic-examination-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168331-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पॉलीटेक्निक परीक्षा के लिए दो केंद्रों पर तैनात किए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पॉलीटेक्निक परीक्षा के लिए दो केंद्रों पर तैनात किए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
17 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षा
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम ने जारी किया आदेश, सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पॉलीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
आदेश के अनुसार, महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पॉलीटेक्निक, वासादरगाह परीक्षा केंद्र पर नौगढ़ की सीडीपीओ गौरी शंकर यादव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, एमएमआईटी बांसी परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी बांसी की सीडीपीओ नीलम वर्मा को सौंपी गई है।
दोनों अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग व अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पॉलीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षा 17 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता और गरिमा बनाए रखते हुए सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग को दोनों परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।